उथल-पुथल भरे कारोबार में मामूली गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स

मुंबई, 14 नवंबर (भाषा) नरम वैश्विक संकेतों के बीच चुनिंदा समूहों में बिकवाली से बुधवार को सेंसेक्स ने शुरुआती तेजी खो दी और हल्की गिरावट के साथ 35,141.99 अंक पर बंद हुआ। दवा तथा सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों को हुए नुकसान ने तेल, बैंकिंग और धातु कंपनियों की बढ़त को दबा दिया। कारोबार के दौरान भारी लिवाली एवं बिकवाली के झोंकों के बीच सेंसेक्स में 365 अंक के दायरे में घट बढ़ हुई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बढ़त लेकर 35,330.14 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 35,351.88 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2qOggI5
Previous Post
Next Post
Related Posts