कराची, 30 नवंबर (भाषा) पाकिस्तानी अधिकारियों ने 22 भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर पाकिस्तान के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के मामले में गिरफ्तार किया। एक सुरक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी’ (पीएमएसए) के कर्मियों ने एक अभियान के दौरान इन मछुआरों को गिरफ्तार किया। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि मछुआरों की तीन नौकाएं भी जब्त की गई हैं। इन मछुआरों को डॉक पुलिस को सौंप दिया गया था। शुक्रवार को उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया जिसने इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2Rp3pYP
Related Posts
(ललित के. झा) वाशिंगटन, 29 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान के एक पूर्व राजनयिक ने कहा कि शांति
इस्लामाबाद पाकिस्तान की राजनीति में आए नए सियासी तूफान के केंद्र में अब प्रधानमंत्री
कराची पाकिस्तान के कराची में बस में आग लग जाने की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे म
कराची, 16 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के अशांत दक्षिणीपश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में तेल एव
इस्लामाबाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक 22 वर्षीय सिख लड़की के लापता होने का मामला
पेइचिंग/इस्लामाबाद पाकिस्तान सरकार और सेना प्रमुख के अचानक से पाक अधिकृत कश्मीर के ग