एनएचपीसी का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 19.62% बढ़कर 1,218.51 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की पनबिजली कंपनी एनएचपीसी का शुद्ध लाभ 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में 19.62 प्रतिशत बढ़कर 1,218.51 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका मुनाफा 1,018.64 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय बढ़कर 2,966.58 करोड़ रुपये हो गयी, जो कि एक साल पहले की जुलाई-सितंबर तिमाही में 2,490.70 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा कि बिजली उत्पादन उसका मुख्य कारोबार है। ठेके, परियोजना प्रबंधन और परामर्श से जुड़े कामकाज की श्रेणी रिपोर्ट करने योग्य नहीं

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2qHlDci
Previous Post
Next Post
Related Posts