(गुरदीप सिंह) सिंगापुर, 14 नवम्बर (भाषा) भारत को वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिए निवेश का ‘‘सर्वश्रेष्ठ’’ स्थान बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि देश में इस समय एक डिजिटल क्रांति चल रही जिसकी गति और आकार अभूतपूर्व है तथा इससे 1.3 अरब भारतीयों को वित्तीय प्रणाली के साथ जोड़ने में मदद मिली है। वित्तीय प्रौद्योगिकी पर विश्व के सबसे बड़े प्रतिष्ठित औद्योगिक सम्मेलन एवं प्रदर्शनी ‘फिनटेक फेस्टिवल’ -सिंगापुर में अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि तकनीक ने भारत में शासन कार्य के संचालन और सार्वजनिक सेवाओं को जनता तक
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Fojz3b