मुंबई, पांच अक्टूबर (भाषा) रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीती समित ने द्वैमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में शुक्रवार को बाजार की अटकलों के विपरीत नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखा। केंद्रीय बैंक ने कच्चे तेल के बाजार में जारी उछाल को कीमत स्थिरता (मुद्रास्फीति) तथा देश की आर्थिक वृद्धि के लिए सबसे बड़ा जोखिम बताते हुए अपने नीतिगत रुख में बदलाव की भी घोषणा की। रिजर्व बैंक का ताजा रुख ब्याज दरों में वृद्धि की संभावनाओं की ओर अधिक झुका हुआ है। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के पांच सदस्यों ने रेपो दर 6.50 प्रतिशत पर यथावत रखने के
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zTqn3W