नई दिल्ली, पांच अक्टूबर (भाषा) भारत ने अमेरिकी पाबंदी के बावजूद ईरान से तेल व्यापार का पहला स्पष्ट संकेत दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने पश्चिम एशियाई देश से 12.5 लाख टन कच्चे तेल के आयात के लिये अनुबंध किया है और वे डालर की जगह रुपये में व्यापार की तैयारी कर रहे हैं। उद्योग के शीर्ष सूत्र ने कहा कि इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी) तथा मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोरसायन लि. (एमआरपीएल) ने नवंबर में ईरान से आयात के लिये 12.5 लाख टन तेल के लिये अनुबंध किया किया है। उसी माह से ईरान के तेल क्षेत्र पर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IJElbu