रिजर्व बैंक ने तेल विपणन कंपनियों को विदेशी बाजारों से 10 अरब डालर जुटाने की अनुमति दी

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को अपनी कार्यशील पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिये विदेशी बाजारों से 10 अरब डालर जुटाने की अनुमति मिली है। वित्त मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यह कहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम करीब 85 डालर बैरल पहुंचने के बीच यह कदम उठाया गया है। वैश्विक बाजारों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के कारण घरेलू बाजार में यह रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों में इंडियन आयल कारपोरेशन, एचपीसीएल तथा

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2xUXWBm
Previous Post
Next Post
Related Posts