त्योहारी बिक्री : एसबीआई ग्राहकों को योनो पर मिलेगी अतिरिक्त छूट, कैशबैक

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) भारतीय स्टेट बैंक के डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो के जरिए खरीदारी करने वाले एसबीआई ग्राहकों को अतिरिक्त छूट एवं कैशबैक के लाभ मिलेंगे। बैंक ने त्योहारी मौसम में खरीदारी की मजबूत धारणा को भुनाने के लक्ष्य के साथ यह पेशकश की है। योनो, विभिन्न सेवाओं के लिए एसबीआई का डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसका पूरा नाम है- ‘यू वनली नीड वन।’ कागजरहित बैंकिंग के अलावा इसके जरिए वित्तीय उत्पाद भी खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा योनो प्लेटफॉर्म पर ई-वाणिज्य से जुड़ी 85 कंपनियां मौजूद हैं।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ITOsu7
Previous Post
Next Post
Related Posts