सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं के लिए बोलियां मांगी

मुंबई, 14 अक्टूबर (भाषा) केंद्र सरकार ने उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) योजना के अंतरराष्ट्रीय संस्करण के लिए इच्छुक हवाई परिचालकों से बोलियां मांगी हैं। सरकार का इरादा भारत से चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए हवाई संपर्क का विस्तार करने का है। हालांकि, इस योजना का घरेलू संस्करण वांछित नतीजे नहीं दे सका है। पहले चरण की बोली में जो मार्ग मंजूर किए गए हैं उनमें से करीब आधे अभी शुरू भी नहीं हो सके हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को उड़ान के अंतरराष्ट्रीय संस्करण के क्रियान्वयन का कार्य करना है। एक नोटिस के अनुसार एएआई ने अंतरराष्ट्रीय

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CeX8du
Previous Post
Next Post
Related Posts