ईमानदार कर चुकाने वाले करदाताओं को सम्मानित करने की नीति बना रही है सरकार

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) सरकार एक महत्वाकांक्षी नीति तैयार कर रही है जिसके तहत निरंतर ईमानदारी के साफ पूरा कर चुकाने वाले करदाताओं को ‘सम्मानित’ और प्रोत्साहित किया जाएगा। अधिकारियों ने रविवार को यहां कहा कि इसके तहत ऐसे करदताओं को विभिन्न प्रकार की सरकारी सुविधाओं और कर विभाग से कामों में खास तरीके से सहायता दी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के तहत एक समिति बनाई गई है। यह समिति समय पर पूरा कर चुकाने वाले करदाताओं को ऐसे प्रोत्साहन और लाभ देने के लिए व्यापक मानदंड बना रही है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ona5JA
Previous Post
Next Post
Related Posts