मोदी ने रूस को भारत में रक्षा औद्योगिक पार्क स्थापित करने का न्योता दिया

नई दिल्ली, पांच अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कारोबारी माहौल बेहतर करने के सरकार के कदमों का जिक्र करते हुए शुक्रवार को रक्षा क्षेत्र में औद्योगिक पार्क बनाने का रूस को न्योता दिया। प्रधानमंत्री ने रूस को पारंपरिक मित्र बताते हुए कहा कि देश में रूस का निवेश क्रियान्वयित करने के लिए विशेष प्रकोष्ठ बनाया गया है। मोदी ने भारत-रूस व्यापार शिखर सम्मेलन को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की उपस्थिति में संबोधित करते हुए कहा कि मेट्रो रेल निर्माण, सागरमाला तथा सड़क क्षेत्र में भारी अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने भारत में व्यापार के व्यापक अवसरों का जिक्र

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2P9Gtvo
Previous Post
Next Post
Related Posts