नई दिल्ली, छह अक्तूबर (भाषा) वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि सरकार राजकोषीय घाटे को तय लक्ष्य के दायरे में रखने को प्रतिबद्ध है और चालू खाते के घाटे को कम करने तथा देश में विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ाने के लिये जल्द ही कुछ और कदम उठाये जायेंगे। जेटली ने यहां ‘हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट’ में कहा विपरीत वैश्विक हालातों के बावजूद भारत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए एक प्रमुख स्थान बना रहेगा। हालांकि, विदेशी पोर्टफोलियो निवेश को लेकर कुछ अस्थायी दिक्कतें रह सकती हैं, लेकिन यह भी वैश्विक हालात पर ज्यादा दिन निर्भर नहीं रहेंगी। वित्त
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IHB0tw