सेल का क्षमता बढ़ाने, आपूर्ति प्रणाली को सशक्त करने पर ज़ोर

नई दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने शनिवार को कहा कि इस्पात बाजार अनुकूल होने के साथ ही बेहद प्रतिस्पर्धी बना हुआ है इसलिये कंपनी को अपनी क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ आपूर्ति तंत्र को सशक्त बनाना चाहिये। सेल के देश भर में स्थित संयंत्रों और इकाइयों के कर्मचारियों एवं श्रमिकों के साथ बड़े पैमाने पर जारी अपने चरणबद्ध संवाद की अगली कड़ी में उन्होंने शनिवार को कोलकाता में विपणन और कच्चा माल प्रभाग की टीमों से मुलाकात के दौरान यह बात कही। सेल की यहां जारी

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NqGmKf
Previous Post
Next Post
Related Posts