नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि भारत को अपने हितों पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय अतिक्रमण को देखते हुए ‘‘कुछ अलग तरीके से ज्यादा निर्णायक और दंडात्मक’’ रुख अपनाने की जरूरत है। पूर्व राजनयिक यहां इंडिया आइडियाज कॉनक्लेव में ‘‘एजेंडा फॉर ग्लोबल एस्पीरेशंस ऑफ इंडिया’’ में बोल रहे थे। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कुछ विश्व नेताओं का उदाहरण देकर कहा कि दुनिया अब ज्यादा राष्ट्रवादी होती जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे वक्त में जब दुनिया में राष्ट्रवाद बढ़ रहा है तो आप एक मजबूत राष्ट्रवादी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Prhx65