एस्सार स्टील के लिए पेशकश स्वीकार होने पर एस्सार का 1.25 लाख करोड़ रुपये का कर्ज कम होगा

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) रुइया परिवार प्रवर्तित एस्सार समूह की यदि एस्सार स्टील के ऋणदाताओं को भुगतान की पूरी पेशकश स्वीकार कर ली जाती है, तो इससे समूह कुल करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये का कर्ज निपटा चुका होगा। यह भारत में किसी भी कंपनी की ओर के कर्ज कम करने की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। दिवाला कानून के तहत कर्ज समाधान प्रक्रिया से गुजर रही एस्सार स्टील के ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) ने इस कंपनी के लिए दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी आर्सेलरमित्तल की 42,000 करोड़ रुपये की पेशकश को पिछले सप्ताह स्वीकार कर लिया है।एस्सार

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RkPbHL
Previous Post
Next Post
Related Posts