नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) देश के प्रमुख उद्योग मंडल सीआईआई ने डिजिटल गेमिंग (कंप्यूटर / मोबाइल के खेल) के विकास के तंत्र को और मजबूत बनाने के लक्ष्य के साथ इससे जुड़े पक्षों को एक मंच पर ला कर एक गेमिंग सोसायटी के गठन की घोषणा की है। चैंबर ने कहा, “इंडियन डिजिटल गेमिंग सोसायटी (आईडीजीएस) नये स्टार्टअप और युवाओं को देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था में योगदान के लिए रचनात्मकता दिखाने का मंच उपलब्ध कराएगा। डिजिटल गेमिंग देश में कौशल विकास के नये द्वार खोलेगी और नौकरी के अधिक अवसरों के सृजन में मददगार साबित होगी।” सीआईआई ने कहा
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2pOiJ54