वाशिंगटन, नौ अक्टूबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चालू वित्त वर्ष के लिए वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर का पूर्वानुमान घटाते हुए 3.7 प्रतिशत पर स्थिर कर दिया है। आईएमएफ ने मंगलवार को कहा कि परिदृश्य पर संशय के बादल मंड़रा रहे हैं और वृद्धि की गति भी उम्मीद से कम संतुलित रही है। आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री मौरिस ऑब्स्टफेल्ड ने ‘वैश्विक आर्थिक परिदृश्य‘ जारी किए जाने के मौके पर कहा, ‘‘पिछले अप्रैल में हमने इस साल और अगले साल के लिए वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर 3.9 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया था। उसके बाद हुए बदलावों को देखते हुए
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2yqlv4n