शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 71 अंक गिरा

मुंबई, 15 अक्टूबर (भाषा) औद्योगिक उत्पादन गिरने, मुद्रास्फीति बढ़ने तथा रुपये की नरमी के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 35 हजार अंक को पार करने बाद 71 अंक गिरकर 34,662.73 अंक पर आ गया। एशियाई बाजारों की नरमी तथा चीन-अमेरिका व्यापार युद्ध ने भी धारणा को कमजोर किया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 70.85 अंक यानी 0.20 प्रतिशत गिरकर 34,662.73 अंक पर रहा। यह बढ़त में खुलकर एक समय 35,008.65 अंक पर पहुंच गया था। शुक्रवार को सेंसेक्स 732.43 अंक मजबूत हुआ था। बीएसई के अधिकांश समूह गिरावट में रहे। नेशनल

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RNyLsF
Previous Post
Next Post
Related Posts