वैश्विक संकेतों से चांदी वायदा 147 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) विदेशी बाजारों में तेजी के बीच सटोरियों के सौदे बढ़ाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी 147 रुपये मजबूत होकर 39,087 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज में नवंबर की आपूर्ति वाली चांदी 147 रुपये यानी 0.38 प्रतिशत मजबूत होकर 39,087 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 650 लॉट का कारोबार हुआ। दिसंबर आपूर्ति वाली चांदी भी 142 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत चढ़कर 39,060 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। इसमें 189 लॉट का कारोबार हुआ। विशेषज्ञों ने कहा कि वैश्विक तेजी तथा सौदे आने से चांदी वायदा को मजबूती मिली है। इस बीच

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ely7A3
Previous Post
Next Post
Related Posts