रुपया शुरुआती कारोबार में रुपया 36 पैसे गिरा

मुंबई, 15 अक्टूबर (भाषा) मुद्रास्फीति बढ़ने तथा औद्योगिक उत्पादन के गिरकर तीन महीने के निचले स्तर पर आ जाने के साथ ही कच्चे तेल के दाम बढ़ने से सोमवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 36 पैसे गिरकर 73.93 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। यह लगातार तीन दिनों के सुधार के बाद आयी गिरावट है। आयातकों की डॉलर मांग तथा विदेशी निवेशकों की सतत निकासी ने भी रुपये को कमजोर किया। डीलरों ने कहा कि विदेशी बाजारों में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर का मजबूत होना और घरेलू शेयर बाजार के उथल-पुथल में खुलने जैसे

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EkNY1v
Previous Post
Next Post
Related Posts