मुंबई, तीन अक्ट्रबर (भाषा) कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण पूंजी की निकासी तथा चालू खाता घाटा बढ़ने की चिंताओं के बीच बुधवार को रुपया 43 पैसे लुढ़ककर 73 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर को पार करते हुये 73.34 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय एक्सचेंज में रुपया 43 पैसे अथवा 0.59 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 73.34 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में रुपया एक समय 73.42 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निम्न स्तर तक गिर गया था। वहीं कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को लांघ
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2P8xcDZ