नई दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली की अगुवाई वाली संसद की एक समिति आगामी 30 अक्टूबर को मुंबई में बैठक करेगी। इस बैठक में कर्ज के बोझ से दबी आईएलएंडएफएस से संबंधित घटनाक्रमों पर विचार किया जाएगा और दो माह में इस पर रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। मोइली ने बुधवार को कहा कि संसद की वित्त पर स्थायी समिति ने एलआईसी और एसबीआई के प्रतिनिधियों तथा कंपनी के मौजूदा प्रबंधन को उसके समक्ष पेश होने को कहा है। एलआईसी और एसबीआई इसमें शेयरधारक भी हैं। मोइली ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘30 अक्टूबर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zOm5uA