कच्चे तेल के दाम घटने, रुपये में सुधार से सेंसेक्स 187 अंक चढ़ा

मुंबई, 24 अक्टूबर (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा रुपये में सुधार से बुधवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 187 अंक सुधरकर 34,000 अंक के स्तर को पार कर गया। इससे पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स में लगातार गिरावट आई थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 78 अंक बढ कर 10,200 अंक के स्तर के ऊपर बंद हुआ। ब्रोकरों ने कहा कि पिछले कुछ सत्रों के दौरान मंदड़िये बढ़चढ़कर बिकवाली सौदे कर रहे थे। वहीं उन्होंने अक्टूबर महीने के डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान से पहले सौदा पूरा की लिवाली की जिससे बाजार की धारणा मजबूत

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ra6k76
Previous Post
Next Post
Related Posts