मुंबई, 24 अक्टूबर (भाषा) उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने खेती-बाड़ी के काम को और अधिक मजबूत तथा व्यवहारिक बनाने के लिये किसानों को नई प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराए जाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने का काम सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। नायडू ने कृषि क्षेत्र में नयी नयी प्रौद्योगिकी के समावेश पर मुंबई में बुधवार को एक अंतराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘कृषि आज दोराहे पर है और यह क्षेत्र व्यावसायिक दृष्टि से अव्यवहारिक होता जा रहा है। लोग खेती छोड़ रहे हैं। कृषि क्षेत्र
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2JeUfuE