इस्राइल ने भारत के साथ 77.7 करोड़ डॉलर के मिसाइल रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

यरूशलम, 24 अक्टूबर (भाषा) इस्राइल की सरकार संचालित एक अग्रणी रक्षा कंपनी ने बुधवार को कहा कि उसने भारतीय नौसेना को सतह से हवा में मार करने वाली लंबी दूरी की बराक-8 मिसाइलों तथा मिसाइल रक्षा प्रणाली की आपूर्ति के लिए भारत के साथ 77.7 करोड़ डॉलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस्राइली कारोबारी दैनिक ग्लोब्स की खबर के अनुसार इस्राइल एरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आई ए आई) ने कहा कि नयी दिल्ली की भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बी ई एल) परियोजना के लिए मुख्य विनिर्माता होगी। खबर में कहा गया कि आई ए आई भारतीय नौसेना के सात पोतों के लिए

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2q9YzCy
Previous Post
Next Post
Related Posts