ऊंचे भावों के कारण 15 प्रतिशत लुढ़का सोया खली निर्यात

ऊंचे भावों के कारण 15 प्रतिशत लुढ़का सोया खली निर्यात इंदौर, 10 अक्टूबर (भाषा) वैश्विक बाजार में मूल्य प्रतिस्पर्धा में पिछड़ने के कारण भारतीय सोया खली की मांग में गिरावट का दौर तेल विपणन वर्ष 2017-18 (अक्टूबर 2017-सितंबर 2018) में भी जारी रहा। इस अवधि में देश से सोया खली का निर्यात करीब 15 प्रतिशत की कमी के साथ 17 लाख टन पर सिमट गया। तेल विपणन वर्ष 2016-17 (अक्टूबर 2016-सितंबर 2017) में सोया खली का निर्यात लगभग 20 लाख टन के स्तर पर रहा था। इंदौर स्थित सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) ने बुधवार को ये आंकड़े जारी किये।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RE22G0
Previous Post
Next Post
Related Posts