नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) रूइया परिवार प्रवर्तित एस्सार पावर ने अपने महान बिजलीघर परियोजना के लिये 8,000 करोड़ रूपये के पूंजी व्यय कार्यक्रम को पूरा कर लिया है। कंपनी ने बुधवार को इसकी घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि परियोजना की दोनों इकाइयां चालू हैं। इसके लिये जरूरी कच्चा माल के स्रोत के साथ बिजलीघर से पारेषण के लिये समुचित ढांचागत सुविधा उपलब्ध है। बयान के अनुसार परियोजना से करीब 250 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से और परोक्ष रूप से 1,250 लोगों को काम मिलेंगे।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EaoYtP