नये सौदों से सोना वायदा 0.38 प्रतिशत चढ़ा

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख के बीच सटोरियों के सौदे बढ़ाने से सोमवार को वायदा बाजार में सोना 0.38 प्रतिशत बढ़कर 31,968 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोना दिसंबर डिलीवरी 122 रुपये यानी 0.38 प्रतिशत बढ़कर 31,968 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इसमें 227 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, सोना फरवरी डिलीवरी 119 रुपये यानी 0.37 प्रतिशत मजबूत होकर 32,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 36 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के सौदे बढ़ाने और वैश्विक बाजार में मजबूत रुख से

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RPG6bc
Previous Post
Next Post
Related Posts