विमान ईंधन पर उत्पाद शुल्क 14 से घटकर 11 प्रतिशत हुआ

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) पेट्रोल और डीजल के बाद सरकार ने विमान ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती की है। विमान ईंधन (एटीएफ) पर उत्पाद शुल्क कम कर 11 प्रतिशत कर दिया गया है। ईंधन की ऊंची लागत से प्रभावित विमानन उद्योग को राहत देने के लिय यह कदम उठाया गया है। एटीएफ पर अब तक यह दर 14 प्रतिशत पर थी। वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राजस्व विभाग ने अधिसूचना जारी कर कहा कि शुल्क में कटौती 11 अक्टूबर से प्रभाव में आएगी। उल्लेखनीय है

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2A3Zvhw
Previous Post
Next Post
Related Posts