नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) मोबाइल फोन सेवाओं की गुणवत्ता पर निगरानी रखते हुये दूरसंचार क्षेत्र के नियामक ट्राई ने बुधवार को कहा कि इस समय कॉल जुड़ने में लगने वाला समय एक समस्या है। इस समस्या के निदान के लिये वह आपरेटरों से एक अक्टूबर के बाद के आंकड़े मांगेगा। तकनीकी भाषा में इस समस्या को ‘काल सेट-अप टाइम’ कहा गया है। कोई नंबर डायल करने के बाद वांछित व्यक्ति के फोन पर काल जुड़ने में जो समय लगता है उसे ‘कॉल सेट-अप टाइम’ कहा गया है। ट्राई के मुताबिक इसमें ज्यादा समय लग
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QHomNO