आर्थिक संकट के समाधान को मित्र देशों, आईएमएफ दोनों के पास जायेंगे: इमरान खान

इस्लामाबाद, 10 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को देशवासियों को आश्वासन दिया कि भुगतान संतुलन के संकट से बाहर निकलने के लिये उनकी सरकार मित्र देशों और आईएमएफ दोनों से ही मदद मांगेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सामने दो विकल्प हैं: पहला, हम मित्र देशों के पास जायें और उनसे कमी को पूरा करने के लिये कहें, दूसरा विकल्प है कि हम अंतरराष्टूीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास जायें।’’ खान ने यहां नया पाकिस्तान आवासीय कार्यक्रम की शुरुआत करते हुये कहा, ‘‘सरकार ने फैसला किया है कि वह दोनों विकल्पों को अपनायेगी।’’

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QCToGC
Previous Post
Next Post
Related Posts