अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस अस्पताल में भर्ती

वाशिंगटन, 19 जुलाई (एपी) अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस को अस्पताल में भर्ती कराया है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि रॉस को ‘‘मामूली, गैर कोरोना वायरस संबंधी समस्याओं’’ के लिए भर्ती कराया गया हैं प्रवक्ता ने शनिवार को एक बयान में बताया कि रॉस (82) की तबियत ठीक है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाने की उम्मीद है। मंत्रालय ने उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। पूर्व बैंकर रॉस को फरवरी 2017 में वाणिज्य मंत्री बनाया गया था। एपी सिम्मी वैभववैभव


from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times https://bit.ly/2CtVhUD
Previous Post
Next Post
Related Posts