नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स की तरफ से टाटा संस के बोर्ड में किया जा सकता है शामिल

मुंबई टाटा ट्रस्ट्स इस बात पर विचार कर रहा है कि रतन टाटा के हाफ ब्रदर यानी सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा संस के बोर्ड में लाया जाए। बता दें कि टाटा संस में कंट्रोलिंग शेयर होल्डर है। ट्रस्ट्स अब बोर्ड में नॉमिनी बढ़ाने पर विचार कर रहा है। मौजूदा समय में टाटा संस के बोर्ड में सिर्फ एक नॉमिनी वेणु श्रीनिवासन हैं, जो फाउंडेशन की वाइस चेयरमैन भी हैं। रतन टाटा और नोएल टाटा के एक करीबी शख्स ने बताया कि अगर नोएल टाटा को टाटा संस के फाउंडेशन में शामिल किया जाता है तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी, वह दोनों पहले से अधिक करीब आ चुके हैं। नोएल टाटा ने पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के खिलाफ जंग में रतन टाटा की मदद की थी। ये भी कहा जाता है कि रतन टाटा नोएल टाटा के तीनों बच्चों के काफी करीब हैं। टाटा के करीबी एक अन्य शख्स ने भी ये बताया कि ट्रस्ट्स अब नोएल टाटा को टाटा संस के बोर्ड में नॉमिनी बनाने पर विचार कर रहा है। हालांकि, इस पर रतन टाटा के ऑफिस से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। नियम के मुताबिक टाटा ट्रस्ट्स बोर्ड में करीब एक तिहाई डायरेक्टर नॉमिनेट कर सकती है। यह भी पढ़ें- मौजूदा समय में टाटा संस के बोर्ड में 8 डायरेक्टर हैं, जिनमें से आधे एग्जिक्युटिव/नॉन-एग्जिक्युटिव डायरेक्टर हैं, जिनमें चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी शामिल हैं। तीन बाहरी/स्वतंत्र डायरेक्टर और श्रीनिवासन हैं। श्रीनिवासन टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन और टाटा संस में नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं। अगर नोएल टाटा मुख्य निवेशक कंपनी के बोर्ड में आ जाते हैं तो वह टाटा संस और पैरेंट ट्रस्ट्स के पैनल में फाउंडिंग फैमिली के अकेले ऐसे सदस्य होंगे, जो इस सीट पर आएंगे। बता दें कि नोएलल की मां सिमोन 2006 तक टाटा इंडस्ट्रीज यानी दूसरे नंबर की मुख्य निवेशक कंपनी की डायरेक्टर थीं।


from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times https://bit.ly/2CQ3SAA
Previous Post
Next Post
Related Posts