भारत का आयात शुल्क ऊंचा नहीं, डब्ल्यूटीओ के वैश्विक व्यापार नियमों के अनुरूप: सरकार

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) भारत ने उच्च दर से आयात शुल्क लगाने के अमेरिका के दावे को खारिज कर दिया है। भारत ने मंगलवार को कहा कि उसका आयात शुल्क ऊंचा नहीं है तथा विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के अनुरूप है। वाणिज्य सचिव अनूप वाधवान ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इससे बिल्कुल सहमत नहीं हैं। हमारा शुल्क (आयात शुल्क) उसी दायरे में हैं जो हम डब्ल्यूटीओ के तहत लगाने के हकदार हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा शुल्क अन्य विकासशील अर्थव्यवस्थाओं तथा कुछ विकसित अर्थव्यवस्थाओं के अनुकूल है।’’

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TjkwQy
Previous Post
Next Post
Related Posts