पेरिस, 11 मार्च (एएफपी) अमेरिका में कच्चे तेल का उत्पादन लगातार बढ़ना तय है। इसका कारण शेल से उत्पन्न होने वाला तेल है। इसके साथ देश 2021 से तेल का शुद्ध निर्यातक बन जाएगा। इससे वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और मजबूत होनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के कार्यकारी निदेशक फतीह बिरोल ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिका में शेल के क्षेत्र में क्रांति का दूसरा दौर आ रहा है।’’ शेल चट्टानों से तेल एवं गैस निकालने की नई प्रौद्योगिकी से हाल के वर्ष में अमेरिका में तेल उत्पादन में तेजी आयी है। उत्पादन
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2J39N8g