डीजीसीए की हवाई किराया बढ़ोत्तरी पर मंगलवार को विमानन कंपनियों के साथ बैठक

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हवाई किराये में हाल के दिनों में हो रही बढ़ोत्तरी पर चर्चा के लिए मंगलवार को विमानन कंपनियों की बैठक बुलायी है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब जेट एयरवेज के विमानों का खड़ा होना जारी है और उसने काफी संख्या में उड़ानें रद्द की हैं। एक सरकारी अधिकारी के अनुसार 13 मार्च को इथोपिया में बोइंग-737 मैक्स-8 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद डीजीसीए ने स्पाइस जेट के ऐसे सभी 12 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है। ऐसे में भारतीय बाजार में हवाई किराया में

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CpJ3Jj
Previous Post
Next Post
Related Posts