सेंसेक्स 71 अंक, निफ्टी 35 अंक मजबूत

मुंबई, 18 मार्च (भाषा) देश के शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने तथा व्यापार घाटा कम होने से बाजार में तेजी रही। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान 38,369.59 अंक के उच्चस्तर तक पहुंचा। हालांकि, निवेशकों द्वारा लाभ वाले शेयरों में मुनाफा काटने से सेंसेक्स 37,952.10 अंक के नकारात्मक दायरे में आया। अंत में सेंसेक्स 70.75 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,095.07 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UGtAvJ
Previous Post
Next Post
Related Posts