इंदौर, नौ जनवरी (भाषा) डिब्बाबंद मिठाइयों और नमकीन को लेकर दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए एक उद्योग संगठन ने बुधवार को कहा कि खाद्य नियामक एफएसएसएआई को करीब एक लाख करोड़ रुपये के पारंपरिक व्यंजनों के बाजार के प्रति लचीला रवैया रखना चाहिये। फेडरेशन ऑफ स्वीट्स एंड नमकीन मैन्युफैक्चरर्स (एफएसएनएम) के संयुक्त सचिव कुणाल जैन ने यहां संगठन के अधिवेशन के दौरान संवाददाताओं से कहा, "देश में एक तबका ऐसा है जो डिब्बाबंद पारंपरिक मिठाइयों और नमकीन में घी, तेल, नमक और शक्कर की ज्यादा मात्रा होने का गलत प्रचार कर इन व्यंजनों की नकारात्मक ब्रांडिंग कर रहा है। लिहाजा हम
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Fpe9mX