शेयर बाजारों की बढ़त के साथ शुरुआत

मुंबई, 19 मार्च (भाषा) शुरुआती कारोबार में मंगलवार को सातवें दिन भी शेयर बाजार में तेजी का रुख देखा गया। विदेशी निवेशकों की सतत लिवाली से सेंसेक्स 73 अंक से ज्यादा बढ़कर चल रहा है। ब्रोकरों के अनुसार, बुधवार को मार्च डेरीवेटिवों के कारोबार का अंतिम दिन होने से भी बाजार को समर्थन मिला है। बाजार बृहस्पतिवार को होली के चलते बंद रहेंगे। बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 73.35 अंक यानी 0.19 प्रतिशत चढ़कर 38,168.42 अंक पर चल रहा है। पिछले छह सत्र के कारोबार में इसमें 1,420 अंक की तेजी दर्ज की गई है। इसी प्रकार एनएसई

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2JlJwSF
Previous Post
Next Post
Related Posts