नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी माइंडट्री के प्रवर्तकों का कहना है कि वे लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) द्वारा कंपनी के जबरन अधिग्रहण के प्रयास का एकमत से विरोध करेंगे। यह कंपनी के लिए एक गंभीर खतरा है। प्रवर्तकों ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘ लार्सन एंड टुब्रो द्वारा जबरदस्ती किए जाने वाले अधिग्रहण का प्रयास हमारे उद्योग क्षेत्र की अप्रत्याशित घटना है। हमने अब तक जो प्रगति की है यह उसे बरबाद कर देगा और हमारे संगठन को बहुत पीछे ले जाएगा।’’ माइंडट्री के जबरन अधिग्रहण का एलएंडटी का प्रयास पिछले 20 सालों में हमारे
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TRm6J9