शुरुआती कारोबार में रुपये में मामूली बढ़त

मुंबई, 19 मार्च (भाषा) अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक से पहले मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की मामूली बढ़त लिए 68.51 पर खुला। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार निर्यातकों एवं बैंकों के डॉलर की बिकवाली करने और अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले उसके कमजोर रहने से रुपये को समर्थन मिला है। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 57 पैसे बढ़कर 68.53 पर बंद हुआ था। इसी बीच बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 83.10 अंक यानी 0.22 प्रतिशत चढ़कर 38,178.17 अंक पर चल रहा है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TSJ9mW
Previous Post
Next Post
Related Posts