नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) अवसंरचना क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अशोक बिल्डकॉन के स्ट्रॉयटेक सर्विसेस एलएलसी के साथ संयुक्त उपक्रम को पंजाब में रेलवे परियोजना का ठेका लगा है। कंपनी ने इसके लिए सबसे कम बोली 443.23 करोड़ रुपये की लगायी थी। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसके संयुक्त उपक्रम ने रेल विकास निगम लिमिटेड को यह बोली जमा करायी थी। इसमें कंपनी को सफलता मिली है। कंपनी ने कहा कि इस ठेके के लिए उसकी बोली सबसे कम रही। उसे 36 महीने में यह परियोजना पूरी करनी है। इसमें रेलवे ट्रैक के लिए गिट्टी बिछाने,
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IQCQMh