नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) घरेलू कंपनियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा दिशानिर्देश जल्द जारी करेगा। यह फैसला इथोपिया में विमान हादसे के बाद किया गया है, इस घटना में 157 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले सुबह में एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि देश में बोइंग 737 मैक्स-8 विमानों के परिचालन को लेकर सरकार और डीजीसीए आपस में चर्चा करेंगे। देश में जेट एयरवेज और स्पाइस जेट, बोइंग 737 का परिचालन करते हैं। डीजीसीए ने बोइंग के साथ-साथ इन दोनों कंपनियों से भी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NVxFJM