मुंबई, 11 मार्च (भाषा) बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 383 अंक की लंबी छलांग के साथ 37,000 अंक के स्तर को पार कर गया। यह सेंसेक्स की छह माह में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है। सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच विदेशी कोषों के निवेश से रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में लाभ रहा। विशेषज्ञों ने कहा कि रविवार को 2019 के आम चुनाव की घोषणा के बाद निवेशक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पुन: सत्ता में आने की उम्मीद कर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने अपना निवेश बढ़ाया है। बंबई शेयर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2F6whkV