नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। वैश्विक बाजार के कमजोर रुख तथा स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 320 रुपये गिरकर 33,450 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, सोने की ही तरह औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव कम होने से चांदी भी 450 रुपये गिरकर 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। सर्राफा कारोबारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट आने का कारण कमजोर वैश्विक रुख तथा स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग को बताया। उन्होंने कहा कि
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IPscVR