नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) सरकारी उपक्रम भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने पिछले दो वर्षों में खरीदे गए लगभग पूरे स्टॉक यानी 2.97 लाख टन दालों की बिक्री विभिन्न राज्यों और थोक उपभोक्ताओं को की है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। एफसीआई के पास वर्ष 2015-16 और वर्ष 2016-17 के विपणन वर्षों (जुलाई-जून) के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की गई 2.98 लाख टन दलहन का भंडार था। ताजा आंकड़ों के अनुसार, एफसीआई ने फरवरी 2019 तक 'तुअर', 'मसूर', 'मूंग' और 'उड़द' सहित 2.97 लाख टन
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2J39OJm