(ललित के झा) वाशिंगटन, पांच मार्च (भाषा) पाकिस्तान के राजदूत असद मजीद खान ने यहां कहा कि भारत के साथ हाल ही में हुई हवाई झड़प में एफ-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किए जाने के बारे में अमेरिका से मिले किसी अनुरोध से वह वाकिफ नहीं हैं। भारतीय वायु सेना ने बृहस्पतिवार को सबूत के तौर पर हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अमराम (एएमआरएएएम) के हिस्से दिखाए थे। उसका उद्देश्य स्पष्ट रूप से यह साबित करना है कि पाकिस्तान ने कश्मीर में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने में एफ 16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IQCOnD