मुंबई, पांच मार्च (भाषा) घरेलू एयरलाइन विस्तार ने मंगलवार को 16 नयी दैनिक उड़ानों के परिचालन की घोषणा की। नेटवर्क बढ़ाने की अपनी योजना के तहत एयरालइन ने नये दो नये गंतव्यों रायपुर और डिब्रूगढ़ तक भी विमान सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। विस्तार की विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंगलवार से शुरू हो रही सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह लागू किया जाएगा। एयरलाइन नयी दिल्ली से जम्मू के बीच भी उड़ान सेवाओं की शुरुआत करेगी। इसके अलावा दिल्ली से चंडीगढ़, श्रीनगर, भुवनेश्वर और कोलकाता के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाने की भी घोषणा की गयी है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TePRnE