जेट एयरवेज के बोर्ड से इस्तीफा देंगे नरेश गोयल, बैकों से मिलेगा 1,500 करोड़ रुपये का वित्तपोषण

मुंबई, 25 मार्च (भाषा) कर्ज संकट से जूझ रही कंपनी जेट एयरवेज के संस्थापक एवं चेयरमैन नरेश गोयल तथा उनकी पत्नी अनीता गोयल एयरलाइन के निदेशक मंडल से इस्तीफा देंगे। कंपनी ने नियामक को इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि यह निर्णय सोमवार को यहां हुई निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि नरेश गोयल और अनीता गोयल के साथ ही एतिहाद एयरवेज पीजेएससी के एक नामित सदस्य निदेशक मंडल से इस्तीफा देंगे। कंपनी ने कहा कि उसे बैकों से तत्काल 1,500 करोड़ रुपये का वित्तपोषण मिलेगा। बैंक इस एवज में कंपनी

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FypL6t
Previous Post
Next Post
Related Posts