सेंसेक्स 355 अंक लुढ़का, लगातार दूसरे कार्यदिवस में रही गिरावट

मुंबई, 25 मार्च (भाषा) शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 355 अंक से अधिक गोता लगाकर 38,000 अंक के नीचे बंद हुआ। नरमी की आशंका में वैश्विक स्तर पर बिकवाली का घरेलू बाजार में बैंक और रीयल्टी कंपनियों के शेयरों पर ज्यादा प्रभाव पड़ा। सेंसेक्स 355.70 अंक की गिरावट के साथ 37,808.91 अंक तथा एनएसई निफ्टी 102.65 अंक लुढ़ककर 11,354.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में दो कारोबारी सत्रों में 575 अंकों की गिरावट आ चुकी है। कारोबारियों के अनुसार पिछले सप्ताह अमेरिका तथा यूरोप से कमजोर आर्थिक आंकड़ें वैश्विक नरमी की आशंका जताते हैं।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2JN4478
Previous Post
Next Post
Related Posts